बस जीवन का दो कश लगा
और खुद को ढारस आप बँधा,
नाकाम हुआ तू, तो क्या शर्म यहाँ,
एक हाथ थाम, एक हाथ बढा़ ।
यह स्वर्ग है, यही नरक है
बस नाम मात्र का फर्क है
गाहे-बगाहे के बाकी तर्क है
जो चमक गया वो अर्क है
जो फिसल गया वो गर्क है
फिसल पडा़ तू, तो क्या शर्म यहाँ
एक हाथ थाम, एक हाथ बढा़
जीवन का बस दो कश लगा
और खुद को ढारस आप बँधा ।
हर दिल यहाँ मुश्ताक है
हर मोढ पर कुछ अवसाद है
और कुछ समय समय की बात है
जो चल पडा़ वो उस्ताद है
जो थक गया वो नाशाद है
थक गया तू, तो क्या शर्म यहाँ
एक हाथ थाम, एक हाथ बढा़
बस जीवन का दो कश लगा
और खुद को ढारस आप बँधा ।
क्या धर्म है, क्या अधर्म है
ज़ीवन के अनसुलझे कई मर्म है
जब रोम-रोम तेरा पुलकित हो
बस वही तो सच्चा कर्म है
जो लोग कहे कुछ, कहने दे
रुसवाई से क्या शर्म यहाँ
एक हाथ थाम, एक हाथ बढा़
बस जीवन का दो कश लगा
और खुद को ढारस आप बँधा ।
( hope its not sounding like too much of lecturebaazi. what say ? )


Somen, ur Koshish is again very good! There is nobody who has not been thru faliure at some point of time in their lives. I m sure any body who reads it will relate to it. Keep it up!!!
No…it doesnt sound like ‘lecturebaazi’Makes a whole lot of sense.Way to go mr.Mishra !!!Fantastic!
yar, this this will back the spirit lost by people. i found it very meaningful.
एक कोशिश और……….
कविता बहुत अच्छी हैं ।
हेम ज्योत्स्ना
http://www.hemjyo.wordpress.com
http://www.hemjyotsana.wordpress.com
मेरे मुताबिक हम लोगों के देखने का नज़रिया थोडा बहुत हमारी ज़िन्दगी के मकसद तय करता है |
आज असफल कौन नहीं है ??
सफल सिर्फ वही है जो खुद को सफल देखना चाहता है |
थोडा नज़रिया बद्लो , और देखो नज़ारे खुद-ब-खुद बदल जायेंगे |
But its a nice poem.. keep it up dear…
Pankaj
काफी अच्छी रचनाएं प्रस्तुत की हैं आपने! धन्यवाद!:-))
Hello, my name is Shubham Pandit, I live in Guelph, Ontario, Canada. I am part of Youth Suicide Prevention Project, it is a student group.Description: The Suicide Resource Group of Wellington-Dufferin is currently working on “peer-led” Youth Suicide Prevention projects. I jut wanted to say, I really loved, and enjoyed being on yuor site. It is a very informative website regarding suicide awarness. I like the approch of the narrative of the third person, and i really helps the reader to think more times than they have thought about the whole issue. Perhaps, it will or have helped many who has suicidel tendency. Anyways, thank you for a great website, and hope to keep in touch though your website. Bye…
p.s keep on makin’ everyone feel better my friend…
A very good and honest effort.I think what ppl going thru this mental state need is understanding.
ghughuti basuti